दिल्ली-एनसीआर से सभी आवारा कुत्ते 8 हफ्तों में हटाएं: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : 10 लाख कुत्ते, बाइट के 68 हज़ार केस।

* 10 लाख कुत्ते हैं दिल्ली में। 26000 केस डॉग बाइट के इस साल। 2024 में 68,090 केस थे।

* 37 लाख काटने के केस 2024 में देश में।

* 54 मौत रेबीज से हुई 2024 में देश में।

* 71% लोगों की उनके क्षेत्र में कुत्ते का काटना, हमला आम है।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को दिल्ली एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को 8 हफ्तों के भीतर सड़क से हटाने और उन्हें विशेष शेल्टर होम में भेजना के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने हिदायत दी की यह कुत्ते सड़कों पर वापस नहीं लौटने चाहिए।

विरोध में पशु प्रेमी, बोले-यह कभी कारगर नहीं रहा

कुत्तों को जेल में डालना कभी भी कारगर नहीं रहा। इससे रेबीज काम नहीं होगा, नाही काटने से बचाव होगा, क्योंकि कुत्ते अंततः अपने इलाकों में लौट जाते हैं। कोर्ट द्वारा गुस्से में दिया अजीब फैसला हैं। दिल्ली में एक भी शेल्टर नहीं है। इन्हें बनाने के लिए 15 हजार करोड़ खर्च करने होंगे। 3000 ऐसी जगहें ढूंढनी होंगी, जहां कोई नहीं रहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *